Delhi's Drugs Lady Parvati: नशा तस्करी के कारोबार पर नकेल कसते हुए दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली की ड्रग्स लेडी पार्वती के घर पर छापेमारी की और करोड़ों की सामान बरामद किया। इन सामानों में 56.69 लाख रुपये कैश, 355 ग्राम सोना, 161 ग्राम चांदी और 4 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के कागजात शामिल थे। पुलिस का मानना है कि इतना सारा पैसा ड्रग तस्करी की कमाई से कमाया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 23 सितंबर को बवाना की न्यू सनौठ कॉलोनी में रह रही 42 वर्षीय पार्वती के घर छापेमारी की। इस दौरान तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। बताया जा रहा है कि पार्वती दिल्ली की ड्रग्स लेडी के नाम से मशहूर है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत पहले से 12 मामले दर्ज हैं। लेकिन हाल ही में इस छापेमारी से पुलिस को नशीले पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए सफलता मिली है।
Also read: Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पार्वती के घर से 1.204 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा 2 कारें भी जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पार्वती का ड्रग सिंडिकेट कई राज्यों तक फैला हुआ है। इसके अलावा उसका नाम बैड कैरेक्टर की लिस्ट में डाला गया है। बता दें, आज के समय में नशे के व्यापार कई घर उजाड़ चुका है। कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। पुलिस और सरकार लगातार कड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रहे हैं।