Search KhabarFast

Press ESC to close

कल का मौसम 30 जून 2026: देश के कई राज्यों में मानसून से होगी झमाझम बारिश, कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

कल का मौसम 30 जून 2026: देश के कई राज्यों में मानसून से होगी झमाझम बारिश, कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 

कल का मौसम 30 जून 2026: देशभर में कल 30 जून 2026 को मौसम का मिलाजुला रुप देखने को मिलेगा। कई राज्यों में जहां बारिश होने की संभावना है वहीं उत्तर भारत एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में 2 जुलाई तक मानसून की एंट्री होगी जिसके बाद कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के अलग-अलग क्षेत्रों का पूर्वानुमान इस प्रकार है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में कल भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि देर रात मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

दिल्ली एनसीआर हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम ?
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कल 30 जून को दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। इस दौरान शाम को तेज हवाओं से थोड़ी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि रात को हल्की बारिश होने की संभावना है।

Also read: Weather Update: उत्तर भारत में जल्द हगी मानसून की एंट्री, पंजाब–हरियाणा–यूपी–उत्तराखंड में कल से भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में कल कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कल 30 जून को पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। यहां कल भारी से बहुत भारी (7-20 सेमी) बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।


बिहार, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, ओड़िशा, अरुणाचल प्रदेश समेत 6 राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।

Also read: Rule Change 1st July: आधार-क्रेडिट कार्ड-LPG...01 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा कितना असर?


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल इन राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है।

कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों और कोंकण क्षेत्र में कल भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। यहां के कुछ जिलों में कल तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब

SC on CEC Gyanesh Kumar's Appointment: सुप्रीम कोर्ट ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

05 October Ka Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast