Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

05 October Ka Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम, जबकि कहीं भारी बारिश संभव है। तो वहीं, हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान जताया गया है। तो चलिए देशभर के मौसम के बारे में जानते है।

इल राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के लगभग 15 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक में बारिश का आशंका जताई है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए चेतावनी दी गई है। इस दौरान IMD ने समुद्री इलाकों से दूरी बनाने की सलाह दी है। 

Also read: Delhi News: इंडिया गेट प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज हिरासत में, केजरीवाल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

दिल्ली में आज का मौसम

IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज 05 अक्टूबर को कई इलाके में बादल बरस सकते हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश संभव है। कानपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा जेसे कई जिलों में बादल बरस सकते हैं, जिसे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

पहाड़ी राज्यों में आज का मौसम

बारिश का सिलसिला पहाड़ी राज्यों में भी बरकरार है। IMD ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का संभावना जताई है। बारिश की स्थिति 10 अक्टूबर तक जारी रह सकती है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम, राशिद केबलवाला गैंग के 3 पकड़े, पिस्टल और कारतूस बरामद

Delhi Influencer Attack Plot Foiled: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया है। दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की साजिश को नाकाम

दिल्ली एयरपोर्ट पर फिल्मी ड्रामा! जवान को धक्का देकर भागा घुसपैठिया, CISF ने दौड़ाकर धर दबोचा

Delhi Airport Intrusion Attempt: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर एक शख्स बिना किसी दस्तावेज के जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।CISF के जवानों ने उसे गेट पर ही रोकने की कोशिश की, लेकिन वो जवान को धक्का देकर एयरपोर्ट के अंदर की तरफ दौड़ पड़ा।

Delhi News: दिल्ली से हापुड़ तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बिहार के लिए भी शुरू होगी सेवा

Delhi News: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों के शामिल होने से राजधानी के यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ सफर में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बस बेड़े को लेकर सरकार का लक्ष्य भी साझा किया। उन्होंने कहा कि साल 2028 के अंत तक दिल्ली में 14 हजार बसें होंगी और ये सभी इलेक्ट्रिक होंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast