Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पानीपत में फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, कारों पर लिखवा रखा था ‘भारत सरकार-हरियाणा सरकार’

Haryana News: पानीपत में फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, कारों पर लिखवा रखा था ‘भारत सरकार-हरियाणा सरकार’

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में निजी वाहनों पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को अधिकारी बताने और आम लोगों पर रौब झाड़ने के मामले का समालखा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ट्रैफिक पुलिस और समालखा चौकी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अर्टिगा और सियाज दो कारें जब्त की हैं। इनमें फर्जी सरकारी नंबर प्लेट के साथ ‘भारत सरकार’ और ‘हरियाणा सरकार’ लिखा हुआ था। एक कार में सायरन भी लगा मिला।

एसएचओ महिपाल ने बताया कि असंध रोड पर ट्रैफिक पुलिस का नाका लगा हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी निजी कार पर सरकारी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है और सायरन बजाकर लोगों पर रौब जमा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो कारों की जांच की। दोनों पर जीवी नंबर की प्लेट लगी मिली, जबकि आरसी में वाहनों के वास्तविक नंबर अलग थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो-तीन महीने से इस तरह की गतिविधि कर रहा था। अर्टिगा के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फर्जी जीवी नंबर प्लेट कहां से बनवाई गई, किसने उपलब्ध कराई और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान फर्जी नंबर प्लेट तैयार कराने और सरकारी पहचान के दुरुपयोग से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हिसार, गोलीबारी में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, गैंगवार की आशंका

Haryana News: हरियाणा के हिसार में देर रात गोलीबारी की वारदात सामने आई है। कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से हरिता गांव निवासी नरेश नागल उर्फ सुटला की मौत हो गई, जबकि बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। धर्मबीर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Uttarakhand News: सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे धामी, स्वच्छता को लेकर दिया सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast