Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: उस्मानपुर खादर में लॉरेंस बिश्नोई-राशिद गैंग के 2 शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल

Delhi News: उस्मानपुर खादर में लॉरेंस बिश्नोई-राशिद गैंग के 2 शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल

Usmanpur Khadar encounter: उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के दिन भजनपुरा में बदमाशों ने एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों को उस्मानपुर यमुना खादर इलाके से दबोचा। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ और फायरिंग हुई। दोनों ओर से लगभग 26 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

Also read: 6 साल की बेटी से हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को लेकर कर दी ऐसी मांग! जानकर रह जाएंगे हैरान

बता दें, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े दो शार्पशूटर मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम जंगल के रास्ते उस्मानपुर स्थित अपने घर पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोलीबारी की। गोलीबारी में कैफ और जसीम दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गोलीबारी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट भी क्षतिग्रस्त हो गईं; हालांकि, दोनों अधिकारी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल करीब 26 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि 02 अक्टूबर को भजनपुरा इलाके में कारोबारी पर हुई फायरिंग रंगदारी वसूलने के लिए ही की गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य जानकारी जुटा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकी और फिरौती मांगने वाले गिरोह पर गिरी गाज, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी

Goldy Brar name threat racket: बीते कुछ समय से गोल्डी बराड़ का नाम लेकर कई लोगों को फिरौती के लिए कॉल किया जा रहा है, जिस पर अब दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

6 साल की बेटी से हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को लेकर कर दी ऐसी मांग! जानकर रह जाएंगे हैरान

Crime News: तेलंगाना में रामोजी फिल्म सिटी के एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर उसकी पत्नी ने अधिकारियों से शिकायत की है। पत्नी ने अपने पति को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और इसी वजह से उनका अपनी पत्नी और छह साल की बेटी के साथ अक्सर विवाद होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast