Elvish Yadav Kanpur dandiya show chaos: रैपर-सिंगर और यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, बीते दिन एल्विश यादव कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन ग्राउंड में आयोजित ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान फैंस उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे, लेकिन अचानक ये खुशी जोरदार हंगामे में बदल गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पहुंचे एल्विश यादव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद अचानक धक्कामुक्की होने लगी, जिससे पूरा माहौल बदल दिया। इस बीच, एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर चढ़ गया, जहां एल्विश यादव परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उस फैन ने एल्विश की जैकेट भी खींची। इसी खींचातानी में मंच पर मौजूद एल्विश का एक साथी मंच से नीचे गिर गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Also read: Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो के विनर बने अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीती ट्रॉफी; मिली बड़ी ईनामी राशि
एल्विश यादव को देखने के लिए उमड़ी भीड़
बता दें, कानपुर के इस कार्यक्रम का आयोजन ‘रंगीलो रास’ और ‘सेलिब्रिटी हब’ के कोलैबोरेशन से किया गया था। जिसके चलते एल्विश यादव के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर को भी कार्यक्रम में इनवाइट किया गया था। जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत शाम करीब 6 से 7 बजे होने थी, लेकिन आयोजकों की तरफ से कार्यक्रम शुरू होने में देरी हुई और एल्विश यादव भी देर से पहुंचे। जिसे लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और देरी होने पर सवाल भी उठाएय़ लेकिन एल्विश यादव के स्टेज पर आते ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वे लोग शो का इन्जॉय करने लगे।
इस बीच एक शख्स अचानक स्टेज पर चढ़ गया और एल्विश यादव के करीब जानेे की कोशिश करने लगा। हालांकि, एल्विश के आसपास मौजूद सिक्योरिटी ने उसकी कोशिशें नाकाम की। लेकिन उस शख्स ने फिर एक बार आगे बढ़ते हुए एल्विश की जैकेट खींच डाली। जिसके बाद स्टेज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इसके चलते स्टेज पर एल्विश के साथ उनका सहयोगी स्टेज से गिर पड़ा। इस घटना के बाद भीड़ स्टेज की तरफ लगती है औऱ उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगती है। हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाला गया और लोगों को स्टेज की जगह से दूर किया गया।
भले ही स्थिति को संभाल लिया गया हो, लेकिन इस घटना ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इस घटना पर नाराजगी जता रहे है। फिलहाल, कार्यक्रम के आयोजक या एल्विश यादव की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।