Haryana News: हरियाणा के करनाल में अंकित बालियान हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस की टीम करनाल के कलंदरी गेट पहुंची, जहां हत्याकांड के आरोपी बताए जा रहे आर्यन के घर की कुर्की की गई। पुलिस ने घर में रखा सामान बाहर निकलवाया और उसे अपने साथ ले गई।
जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान हत्याकांड में करनाल के रहने वाले आर्यन का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया था। इसी मामले में एक अन्य आरोपी का नाम सत्यम बताया जा रहा है। आर्यन करनाल के कलंदरी गेट इलाके का रहने वाला बताया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में यूपी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी और घर की कुर्की की कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। यूपी पुलिस के साथ करनाल पुलिस के कुछ जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस की ओर से बताया गया कि हत्याकांड से जुड़े आरोपी आर्यन के मकान की कुर्की की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान घर में रखा सामान बाहर निकाला गया और उसे पुलिस अपने साथ ले गई। अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस की यह कार्रवाई मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।