Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Update: दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक बदला मौमस का मिजाज, झमाझम हुई बारिश; गाड़ियों पर गिरा पेड़

Weather Update: दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक बदला मौमस का मिजाज, झमाझम हुई बारिश; गाड़ियों पर गिरा पेड़

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानूसन का असर दिखने लगा है। आसमान में छाए घने बादल के बीच कुछ जगह हल्की-फुल्की तो कुछ जगह तेज बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के बाद पूरी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  

ईस्ट ऑफ कैलाश में गिरा पेड़

तेज हवाओं के बीच दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक बड़ा पेड़ गाड़ियों पर गिर गया है। इस घटना में कम से कम 4-5 गाड़ियां को नुकसान हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

गुरुग्राम में भी झमाझम बारिश

गुरुग्राम में भी मूसलाधार बारिश देखी गई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक की ओर जाने वाली सड़क पर तेज बारिश से गाड़ियों की रफ्तार थम गई। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण पानी भर गया।  

Also read: Kal Ka Mausam 7 July 2026: 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 जुलाई को पूरे दिन भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया था। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 7 जुलाई को उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों में बढ़ गया है। मानसून के तेजी से आगे बढ़ने से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

Hydrogen Train Feature: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिसके बाद आज से रेल की पटरी पर देश की पहली हाइड्रोजन दौड़ने लगेगी। इसके साथ ही साथ आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है और इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होती है। यही वजह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल, प्रदूषण रहित और ऊर्जा दक्ष मानी जा रही है।

NEET UG 2026: छोटे शहरों और गांवों के छात्रों ने किया कमाल, ऑल इंडिया रैंक 9 लाकर गौरव बने मिसाल

राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के परिणामों में इस बार छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के गांवों और कस्बों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast