Search KhabarFast

Press ESC to close

53 गांवों की जमीन पर बनेगा 32 हजार करोड़ का ये एक्सप्रेस-वे, उद्योगों के निर्माण से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

53 गांवों की जमीन पर बनेगा 32 हजार करोड़ का ये एक्सप्रेस-वे, उद्योगों के निर्माण से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

Morgram-Kishanganj Expressway: बिहार के सीमांचल क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को और ज्यादा बेहतर और मजबूत करने के लिए एक महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए पश्चिम बंगाल के मोरग्राम से बिहार के किशनगंज तक एत हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, यह एक्सप्रेसवे किशनगंज में जाकर गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों की सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। बता दें, इसकी लंबाई 220 किलोमीटर होगी और इसके लिए करीब 32,000 करोड़ रुपये किए जाएंगे।  

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा मोरग्राम-किशनगंज एक्सप्रेसवे

बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए यह नया एक्सप्रेसवे किशनगंज में जाकर गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। ये एक्सप्रेसवे पश्चिम बंगाल के रायगंज से होकर बिहार के बारसोई के जरिए किशनगंज तक पहुंचेगा। खास बात यह है कि यह रूट किशनगंज जिले के 53 राजस्व गांवों से होकर गुजरेगा।

Also read: Weather Update: दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक बदला मौमस का मिजाज, झमाझम हुई बारिश; गाड़ियों पर गिरा पेड़

लॉजिस्टिक्स हब होंगे विकसित

एक्सप्रेसवे के बनने से स्थानीय कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प और अन्य वस्तुओं का बड़े बाजारों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जिससे लॉजिस्टिक्स हब विकसित होंगे। बताया जा रहा है कि इस कॉरिडोर के किनारे बड़े वेयरहाउस, लॉजिस्टिक पार्क, सर्विस स्टेशन विकसित किए जा सकते हैं। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से नए उद्योगों के निर्माण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे निवेशकों की रुचि भी बढ़ेगी, जो युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी।

इस परियोजना को लेकर हाई-लेवल की मीटिंग की जा रही है। NHAI अधिकारी फिलहाल भूमि अधिग्रहण और रूट एलाइनमेंट जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहा है। साथ ही, अधिकारों का फोकस जमीनी सर्वे और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने में हैं। सभी मुद्दों पर चर्चा करने और मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

Hydrogen Train Feature: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिसके बाद आज से रेल की पटरी पर देश की पहली हाइड्रोजन दौड़ने लगेगी। इसके साथ ही साथ आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है और इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होती है। यही वजह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल, प्रदूषण रहित और ऊर्जा दक्ष मानी जा रही है।

NEET UG 2026: छोटे शहरों और गांवों के छात्रों ने किया कमाल, ऑल इंडिया रैंक 9 लाकर गौरव बने मिसाल

राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के परिणामों में इस बार छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के गांवों और कस्बों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast