Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:गुरुग्राम में मात्र इतने करोड़ में मिल रहा फ्लैट, दनादन खरीद रहे लोग; कहीं आप तो नहीं छूट गए पीछे

Haryana News:गुरुग्राम में मात्र इतने करोड़ में मिल रहा फ्लैट, दनादन खरीद रहे लोग; कहीं आप तो नहीं छूट गए पीछे

Luxury Flat Demand Increase:अपना घर खरीदना सभी का सपना होता है लेकिन, घर कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके बावजूद रियल एस्टेट कारोबार को जोरदार बूस्ट मिला है। लोग जमकर लग्जरी और सुपर लग्जरी फ्लैट-अपार्टमेंट खरीद रहे हैं।

ताजा उदाहरण गुरुग्राम में मुंबई बेस्ड ओबेरॉय रियल्टी प्रोजेक्ट में की गई खरीदारी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की तरफ 29 जून को स्कीम लॉन्च होने के हफ्तेभर में 8019 करोड़ रुपए की बंपर बुकिंग दर्ज की है। इससे पता चलता है कि लोग के बीच लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ गई है।

कंपनी ने शेयर की जानकारी

कंपनी की ओर से एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि ओबेरॉय रियल्टी ने एनसीआर में अपनी पहली सुपर लग्जरी आवासीय परियोजना थ्री सिक्सटी नॉर्थ में ये जोरदार बुकिंग दर्ज की है। ये प्रोजेक्ट गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड माइक्रो-मार्केट में स्थित है। इस योजना के पहले चरण में 14.8 एकड़ के एरिया पर छह टावर में 832 अपार्टमेंट शामिल हैं। इनकी कीमत 18 करोड़ रुपए से शुरू होती है। 35000 हजार रुपए प्रति स्कवॉयर फुट के बेस सेलिंग प्राइस के साथ प्रीमियम आवसीय प्रोजेक्ट में शामिल है।   

Also read: हरियाणा में पर्यटन को मिलेगा नया रूप, पिंजौर और टिक्करताल के विकास पर खर्च होंगे 90 करोड़ रुपये

फटाफट बिक गए सारे फ्लैट  

29 जून को लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के मालिक विकास ओबेरॉय ने मुंबई से बाहर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा था कि हम दिल्ली-एनसीआर में अपनी पहली परियोजना शुरू कर रहे हैं और भरोसा है कि यहां हमारा ब्रांड सफल हो सकता है। कंपनी ने दोनों चरणों में लगभग 6000 करोड़ रुपए के निवेश का अनुमान लगाया और कंपनी के चेयरमैन का कहना है कि अगले वित्तीय वर्ष में दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले कुमाऊं के सीमावर्ती छात्र, ऑपरेशन सद्भावना की राष्ट्रीय एकता यात्रा का बने हिस्सा

Uttarakhand News: ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए सीमावर्ती कुमाऊं क्षेत्र के विद्यार्थियों ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट की। इस यात्रा का आयोजन 101 फील्ड रेजिमेंट द्वारा 119 स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड के तत्वावधान में किया गया है।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, इस दिन के लिए घर से काम करने की सलाह

Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी हुई है। लोगों को 25 अगस्त से घर से काम करने की सलाह दी गई है। डीसी उत्तम सिंह ने सरकारी और निजी संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते यह फैसला लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast