Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: कनाडा में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाते-बचाते डूबा पंजाब का युवक; 2 की मौत

Punjab News: कनाडा में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाते-बचाते डूबा पंजाब का युवक; 2 की मौत

Punjab News: कनाडा से एक बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जहां पंजाब से कनाडा गए दो युवकों की कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। दोनों मृतकों की पहचान पंजाब के ज़िला बरनाला के शहर तपा मंडी के रहने वाले 26 वर्षीय युवक लवप्रीत सिंह और एक अन्य युवक अमृतसर साहिब ज़िले के नौरंगपुर के गांव बुताला का बताया जा रहा है।

घटना उस समय की बताई जा रही है जब दोनों कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की लाचीन नहर में थे और लवप्रीत सिंह के दोस्त का अचानक पैर फिसल गया। जब इस घटना का लवप्रीत सिंह को पता चला, तो लवप्रीत सिंह ने भी उसे बचाने के लिए नहर में पीछे छलांग लगा दी। लेकिन लवप्रीत सिंह अपने दोस्त को बचाते-बचाते खुद भी नहर में डूब गया। घटना का पता चलते ही कनाडा प्रशासन द्वारा दोनों को बाहर निकालने के लिए आधी रात तक कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने ज़िला बरनाला के शहर तपा मंडी के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह, पुत्र पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिवार का इकलौता बेटा, 26 साल का मृतक लवप्रीत सिंह दो-ढाई साल पहले ही वर्क परमिट पर कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में एक कंपनी में ट्राला ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। माता-पिता का इकलौता बेटा लवप्रीत सिंह 12वीं कक्षा के बाद अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए कनाडा गया था। जहाँ अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए पूर्व सैनिक बलवीर सिंह ने अपनी सारी ढाई एकड़ ज़मीन बेचकर उसे रोज़गार की तलाश में कनाडा सपने पूरे करने के लिए भेजा था। पर क्या पता था कि अपने हिस्से की सारी ढाई एकड़ ज़मीन भी बिक जाएगी और इकलौते बेटे की मौत भी हो जाएगी। इस दुखद घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है, जहां इकलौते बेटे की मौत के बाद रोते-बिलखते माता-पिता और इकलौती बहन अपने भाई को याद कर-करके रो रही है। मृतक लवप्रीत सिंह ने 10 दिन पहले ही अपने परिवार से बात की थी, जो ढाई साल पहले तपा मंडी से अपने परिवार से दूर कनाडा गया हुआ था।

इस मौके पर मृतक लवप्रीत सिंह के रोते-बिलखते माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और विदेश में बैठे समाज सेवियों से मांग करते हुए कहा कि इस दुखद घटना में उन्हें सभी के सहयोग की ज़रूरत है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनके मृतक इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह के शव को कनाडा से पंजाब (तपा मंडी) लाने में सहयोग किया जाए, ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वे अपने इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार कर सकें। मृतक लवप्रीत सिंह के परिवार में अब उसके पिता-माता और इकलौती बहन ही रह गए हैं।

लवप्रीत को कनाडा भेजते समय पिता के हिस्से की 2 एकड़ ज़मीन भी बिक चुकी है। जहां अब परिवार ने अपने बेटे का शव घर (पंजाब) लाने के लिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, विदेश में बैठे एनआरआईज़ (NRIs) और समाज सेवियों से सहयोग की मांग की है। मृतक लवप्रीत सिंह के पिता पूर्व सैनिक बलवीर सिंह, सीआरपीएफ (CRPF) में बतौर देश के लिए अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। कनाडा की नहर में डूबने वाले दूसरे लड़के का नाम (पूरा) पता नहीं चल सका है, जो पिता सुखराज सिंह और माता जसवंत कौर का बेटा था, जो गांव बुताला, नौरंगपुर, ज़िला अमृतसर साहिब का बताया जा रहा है। इस दुखद घटना को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी के ज़िला अध्यक्ष दर्शन सिंह मंडेर ने परिवार के साथ दुख साझा किया, वहीं लवप्रीत सिंह के शव को पंजाब लाने के लिए सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast