Weather Update : देश में भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा समेत देश के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत में 3 दिनों से जारी बेहद तेज गर्मी और उमस के बीच फिर से मौसम बदलने को तैयार हो रहा है। क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है जो आज शाम उत्तर भारत पर पहुँच जाएगा।
आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है।
जबकि निचले तलहटी इलाकों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी, कही कही तेज बारिश और आंधी भी संभव है।
उत्तर और पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर और पूर्वी हरियाणा, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध और पूर्वांचल सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में आज तेज आंधी और गरज चमक के साथ में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में आज दोपहर बाद से देर रात के घंटों के बीच आंधी के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां संभव है। कुछ जगह तेज बारिश की भी प्रबल संभावना है।
पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश में आज मौसम काफी गर्म और साफ ही बना रहेगा। शाम के समय इन इलाको में हल्की बादलवाही देखी जाएगी, मगर बारिश की संभावना इन इलाको में नहीं है।
आगे का मौसम पूर्वानुमान:
कल पहाड़ी इलाकों सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध और बुंदेलखंड के कई जिलों में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश के इलाको में कुछ जगह बिखरी हुई हल्की बारिश की संभावना है।