Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Update : हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

Weather Update : आज कल देश के कुछ हिस्सों में मौसाम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते बारिश और तूफान देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि देश के बड़े हिस्से में आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक्टिव रहने की उम्मीद है। जिससे 18 राज्यों खासकर पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने की संभावना है। राजधानी में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंधी-तूफान आने की संभावना है।

पूर्वी UP में मौसम
IMD के मुताबिक 24 जून को महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, असम, मेघालय और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही बिहार, ओडिशा, तेलंगाना के साथ-साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा के कुछ इलाकों और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Also read: Delhi News: उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-NCR (24 जून): धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। नमी से भरी हवाओं और अस्थिर वातावरण के मेल से यह स्थिति बनेगी। बारिश से वातावरण में फैली धूल बैठने और तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में दोपहर के समय 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम
यूपी (24 जून): नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फर नगर, मोरादाबाद, आगरा, हरदोई, हापुड़, हमीरपुर, रायबरेली, पीलीभीत के साथ-साथ आजमगढ़ में बहुत भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

बिहार में मौसम
बिहार (24 जून): बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं, सिवान, भोजपुर, गया, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश के साथ-साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभग ने इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका जताई है।

Also read: Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में आई फिर गिरावट, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल- डीजल का नया रेट

राजस्थान में मौसम
राजस्थान (24 जून): जयुपर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राजधानी में आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। वहीं, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, पाली, सीकर और अजमेर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मौसम
मध्य प्रदेश (24 जून): राजधानी भोपाल में शाम के समय आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना है। नर्मदापुरम, उज्जैन, विदिशा, कटनी, धार, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, आगर-मालवा और अशोक नगर के लिए भी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा में मौसम
ओडिशा (24 से 27 जून): दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे ओडिशा में सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कटक, रायगड़ा, कोरापुट, गजपति और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल 23 जून को ही यह राज्य के सभी 30 जिलों में पहुंच गया था। अब मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में 27 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

तमिलनाडु में मौसम
तमिलनाडु (24 से 25 जून): अगले दो दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 25 जून को तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और रानीपेट जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 26 जून को नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cyclone Akvan: 145 KM की रफ्तार से टकराएगा तूफान, आंध्र से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें पूरा रूटमैप

Cyclone Akvan Movement:बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan)तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 20 नवंबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। लैंडफॉल के दौरान इसकी अधिकतम रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि हवा के झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक

Delhi News: दिल्ली में अब आम लोग भी देख सकेंगे 'शीश महल', जानें कब और कैसे मिलेगी एंट्री

Delhi News: दिल्ली सरकार ने विवादित सिविल लाइंस घर, "शीश महल" को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने के अपने पहले के प्लान को पलट दिया है। इसके बजाय, यह ऐलान किया गया है कि इस बड़े कॉम्प्लेक्स को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा ताकि लोग इसकी कथित फिजूलखर्ची को खुद देख सकें।

Delhi News: केजरीवाल और सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से आखिरी मौका, 3 हफ्ते में देना होगा जवाब; जानें क्या है पूरा माजरा

AAP Leaders on Criminal Contempt Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और दूसरों को फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को टारगेट करने वाली अपनी कथित टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ शुरू की गई खुद से शुरू की गई क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई में अपना जवाब दाखिल नहीं किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast