Search KhabarFast

Press ESC to close

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में आई फिर गिरावट, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल- डीजल का नया रेट

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में आई फिर गिरावट, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल- डीजल का नया रेट

Petrol-Diesel Price : इन दिनों देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। जिस कारण लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिली है लेकिन इसका कोई असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला। पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली तेल कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कच्चे तेल में लगातार गिरावट के बाद भी तेल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।


जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।

Also read: Delhi Weather Update: तपती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना


महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।

चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast