Search KhabarFast

Press ESC to close

Cyclone Akvan: 145 KM की रफ्तार से टकराएगा तूफान, आंध्र से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें पूरा रूटमैप

Cyclone Akvan: 145 KM की रफ्तार से टकराएगा तूफान, आंध्र से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें पूरा रूटमैप

Cyclone Akvan Movement:बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan)तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 20 नवंबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। लैंडफॉल के दौरान इसकी अधिकतम रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि हवा के झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD के 17 नवंबर के बुलेटिन के अनुसार, चक्रवात अकवान दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 नवंबर की शाम तक यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है।

तेज रफ्तार हवा की चेतावनी  

इसके बाद तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम तट के बीच नेल्लोर और तुनी के बीच टकरा सकता है। इस दौरान 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक झोंके आने का अनुमान है।

Cyclone Akvan का रूटमैप

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अकवान फिलहाल बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में है। 17 नवंबर की सुबह यह चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व, मछलीपट्टनम से 660 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम से लगभग 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था। ओडिशा के गोपालपुर से इसकी दूरी करीब 790 किलोमीटर दक्षिण थी।

इसका संभावित रास्ता बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट की ओर है। इसके बाद इसका प्रभाव दक्षिणी ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, तूफान की दिशा और तीव्रता में बदलाव संभव है।    

Also read: ठंड में फोन की बैटरी जल्दी डाउन हो जाती है? ये है असली वजह, जानें बचाने का तरीका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में अब आम लोग भी देख सकेंगे 'शीश महल', जानें कब और कैसे मिलेगी एंट्री

Delhi News: दिल्ली सरकार ने विवादित सिविल लाइंस घर, "शीश महल" को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने के अपने पहले के प्लान को पलट दिया है। इसके बजाय, यह ऐलान किया गया है कि इस बड़े कॉम्प्लेक्स को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा ताकि लोग इसकी कथित फिजूलखर्ची को खुद देख सकें।

Delhi News: केजरीवाल और सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से आखिरी मौका, 3 हफ्ते में देना होगा जवाब; जानें क्या है पूरा माजरा

AAP Leaders on Criminal Contempt Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और दूसरों को फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को टारगेट करने वाली अपनी कथित टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ शुरू की गई खुद से शुरू की गई क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई में अपना जवाब दाखिल नहीं किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast