Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Update : देश के इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट ?

Weather Update : देश के इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट ?

Weather Update : देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है जिसके चलते बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जून 2026 को देश के 22 से ज्यादा राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों यानी 19 जून तक मौसम काफी बदलाव रहेगा।

मानसून की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon) अभी हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कालिंगापटनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद, मुज़फ्फरपुर होते हुए गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।

बिहार में आज कड़कती बिजली और 50-60 Km/घंटा की रफ्तार तक के झक्कड़ (Thundersquall) का अलर्ट है।

असम और मेघालय में आज अत्यंत भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश व तूफान के अलर्ट हैं।

19 जून तक IMD का अपडेट ?

दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में  13 से 19 जून के बीच छिटपुट से बिखरी हुई बारिश जारी रहेगी। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

असम, मेघालय, अरुणाचल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड में पूरे सात दिन भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 17-19 जून को अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड व सिक्किम में पूरे सप्ताह भारी बारिश होगी। बिहार और झारखंड में बिखरी हुई बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल में 13-19 जून तक बारिश होती रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Chandigarh news : चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग, एक व्यक्ति की हुई मौत

Chandigarh news : चंडीगढ़ से वारदात की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के पॉश सेक्टर-11 में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई

क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? आरबीआई ने लगाया 6 महीने का प्रतिबंध

RBI Bans Bank:भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बैंक पर छह महीने के लिए पाबंदी लगाई गई है। जिसके तहत कई शर्तें रखी गई हैं। रिजर्व बैंक ने प्रतिबंधित बैंक की वित्तीय हालत को देखते हुए फैसला लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast