Weather : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी देखी जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताज पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने आज शनिवार को 7 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जून माह में आमतौर पर पड़ने वाली भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आया है।
Also read: Haryana : हरियाणा में क्लर्क भर्ती के नए नियम लागू, जानें क्या-क्या हुए बड़े बदलाव
कई जिलों में तेज बारिश की संभावना
IMD के अनुसार 6 और 7 जून को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। विशेष रूप से दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। हालिया बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
11 जून से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 11 जून के आसपास एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।