Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, पति के सामने महिला की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, पति के सामने महिला की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ और इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पता चल है कि पानीपत के समालखा जीटी रोड पर आज सुबह बीएड परीक्षा देने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी और इस टक्कर के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना समालखा एलएनटी कॉलेज के सामने दिल्ली रोड के पास कपूर फैक्ट्री के सामने हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समालखा अस्पताल भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान परमजीत (30) निवासी कश्मीरी कालोनी नजबगढ़ के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार परमजीत अपने पति राकेश के साथ पानीपत बस स्टैंड से बस मे बैठ कर  एलएनटी कॉलेज परीक्षा देने आ रही थी। दोनों कपूर फैक्ट्री के सामने बस से उतरे और सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी में प्रेमी ने की बीटेक छात्रा की हत्या, जंगल से मिला कंकाल, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीकेटी क्षेत्र में लापता हुई 19 वर्षीय बीटेक छात्रा की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी।

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-7 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर एक युवक से उसकी बाइक वापस दिलाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast