Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेशभर में बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 5 जून को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का यह बदलाव बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

5 जून को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 6 जून को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार 4 और 5 जून के दौरान कुछ इलाकों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इस बीच गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी गैन्ट्री मशीन तेज अंधड़ के कारण मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए कंटेनर पर गिर गई। हादसे में आठ मजदूर मलबे के नीचे दब गए। राहत एवं बचाव दल ने पांच मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि एक इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर करीब नौ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

तापमान की बात करें तो बुधवार की तुलना में गुरुवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। रोहतक में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 11 जून के बीच चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार और सिरसा जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा हाईटेक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, मिलेगी ये खास सुविधा

Haryana News: हरियाणा सरकार परिवहन सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी के शाहपुर क्षेत्र में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) और स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) की स्थापना के लिए 11 एकड़ से अधिक भूमि परिवहन विभाग के नाम पंजीकृत कर दी गई है।

Uttarakhand News: MFN चैंपियन दिगंबर सिंह रावत से मिले सीएम धामी, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में चमोली जनपद निवासी और मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिगंबर सिंह रावत को एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिगंबर सिंह रावत ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि उत्तराखण्ड के युवा खेलों के क्षेत्र में भी वैश्विक पहचान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

Uttarakhand News: नैनीताल में कठिन परिस्थितियों में भी नहीं डिगा सीएम धामी का कार्यकर्ता प्रेम, दिखा गहरा समर्पण

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया। कठिन परिस्थितियों के बीच भी वे स्वयं कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast