Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की तैयारी, एसीबी जल्द लॉन्च करेगी अत्याधुनिक मोबाइल ऐप

Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की तैयारी, एसीबी जल्द लॉन्च करेगी अत्याधुनिक मोबाइल ऐप

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) जल्द ही एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सीधे ब्यूरो को वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य भेज सकेंगे।

पंचकूला स्थित एसीबी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ब्यूरो प्रमुख ए.एस. चावला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मोबाइल ऐप को आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया जा रहा है।

चावला के अनुसार, ऐप के जरिए शिकायतकर्ता भ्रष्टाचार से संबंधित वीडियो और फोटो अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा हेल्पलाइन से सीधे संपर्क करने और संबंधित जिले की एसीबी यूनिट के अधिकारियों की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। विशेष बात यह है कि शिकायतकर्ता अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। ब्यूरो द्वारा प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों के दौरान ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। इस अवधि में कुल 83 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जिनमें 67 ट्रैप ऑपरेशन शामिल हैं। इन अभियानों के दौरान रिश्वत लेते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में 8 ग्रुप-बी अधिकारी, 51 ग्रुप-सी कर्मचारी और 9 निजी व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा इसी अवधि में 18 मामलों में 20 आरोपियों को अदालत से सजा भी दिलाई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर दिन-दहाड़े चोरी, 10 तोला सोना और नकदी साफ

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पॉश इलाके सेक्टर-7 में चोरों ने दिन के उजाले में एक सूने मकान को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. जगमाल सिंह के घर का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 10 तोला सोने के आभूषण व 10,000 रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए।

Haryana News: हरियाणा के किसानों को सैनी सरकार ने दी बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण दिवस के मौके पर सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अहम घोषणा की है। अब किसानों के पंजीकरण के लिए पोर्टल को 60 दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा, जिससे किसान अपनी फसल का पंजीकरण आसानी से कर सकेंगे। सरकार की इस पहल से राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोचिंग विवाद में फंसे खान सर, FIR दर्ज होने की संभावना; पटना पुलिस की जांच तेज

पटना में मशहूर शिक्षक फैसल खान, जिन्हें ‘खान सर’ के नाम से जाना जाता है, एक कोचिंग विवाद को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं। इस मामले में पटना पुलिस द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast