Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

Indian T20 Team: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। इस फैसले पर अंतिम मुहर चयन समिति की बैठक में लग सकती है, जिसकी अगुआई अजीत अगरकर कर रहे हैं। यह बैठक आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशिया खेलों के लिए टीम चयन को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इसी दौरान एशिया खेलों के लिए भी अलग टीम का चयन किया जाएगा। बीसीसीआई इन दोनों टूर्नामेंटों के लिए अलग-अलग टीमें घोषित करने की तैयारी में है।

श्रेयस निभा सकते हैं अहम भूमिका

श्रेयस अय्यर, जो इस समय 31 वर्ष के हैं, टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब माना जा रहा है कि वह टी20 टीम में नंबर चार पर अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल खिताब जीता था

2024 में श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल खिताब जीता था। इसके साथ ही वह एकमात्र ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग आईपीएल टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और शांत स्वभाव को देखते हुए चयनकर्ताओं का भरोसा उन पर बढ़ा है। एशिया खेलों के लिए भी एक युवा टीम चुने जाने की संभावना है। इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को दी जा सकती है। वहीं युवा खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी और कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे के चयन पर भी विचार किया जा रहा है। 

चयनकर्ता ले सकते हैं ये फैसला

चयनकर्ता इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज को लेकर स्थिति साफ नहीं है, जबकि भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भी चर्चा चल रही है। भुवनेश्वर ने हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 विकेट लिए थे। टीम चयन को लेकर अंतिम फैसला जल्द आने की उम्मीद है, जिसके बाद भारतीय टी20 टीम की नई तस्वीर सामने आ जाएगी।

Also read: न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा की बेटी का कमाल! घरेलू हिंसा से गोल्ड तक सफर, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

Commonwealth Games 2026: भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली शर्मिला धनखड़ ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने घरेलू हिंसा से उबरने से लेकर मंगलवार को ग्लासगो में पोडियम पर सबसे ऊपर जगह बनाने तक का शानदार सफ़र तय किया।

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast