Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया। कठिन परिस्थितियों के बीच भी वे स्वयं कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद किया। उनका यह कदम केवल एक औपचारिक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कार्यकर्ताओं के प्रति उनके गहरे आत्मीय संबंध और समर्पण को दर्शाता है।
ऐसे समय में जब आमतौर पर नेता खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थगित कर देते हैं, मुख्यमंत्री धामी का मैदान में उतरना चर्चा का विषय बन गया। उनके इस व्यवहार ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि उनके लिए कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। राजनीतिक हलकों में इसे सीएम धामी की सक्रियता और जमीनी जुड़ाव का उदाहरण माना जा रहा है।