Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: MFN चैंपियन दिगंबर सिंह रावत से मिले सीएम धामी, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

Uttarakhand News: MFN चैंपियन दिगंबर सिंह रावत से मिले सीएम धामी, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में चमोली जनपद निवासी और मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिगंबर सिंह रावत को एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिगंबर सिंह रावत ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि उत्तराखण्ड के युवा खेलों के क्षेत्र में भी वैश्विक पहचान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिगंबर सिंह रावत भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि चमोली जनपद के निवासी दिगंबर सिंह रावत वर्तमान में एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में आयोजित एमएफएन-18 प्रतियोगिता में पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (टीकेओ) के माध्यम से शानदार जीत दर्ज कर रिक्त विश्व खिताब अपने नाम किया था।

Also read: Uttarakhand News: नैनीताल में कठिन परिस्थितियों में भी नहीं डिगा सीएम धामी का कार्यकर्ता प्रेम, दिखा गहरा समर्पण

दिगंबर सिंह रावत ने सीएम का जताया आभार

दिगंबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन से युवाओं का मनोबल बढ़ रहा है तथा उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस MLA के पति ने थामा भाजपा का दामन, CM नायब सैनी ने कराई जॉइनिंग

Haryana News: हरियाणा के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति और इंजीनियर ऋषिपाल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Haryana News: हरियाणा के किसानों को सैनी सरकार ने दी बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण दिवस के मौके पर सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अहम घोषणा की है। अब किसानों के पंजीकरण के लिए पोर्टल को 60 दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा, जिससे किसान अपनी फसल का पंजीकरण आसानी से कर सकेंगे। सरकार की इस पहल से राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोचिंग विवाद में फंसे खान सर, FIR दर्ज होने की संभावना; पटना पुलिस की जांच तेज

पटना में मशहूर शिक्षक फैसल खान, जिन्हें ‘खान सर’ के नाम से जाना जाता है, एक कोचिंग विवाद को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं। इस मामले में पटना पुलिस द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast