TRAI Asks New Recharge Plans From Telecom Company: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण विनियमन 2026 जारी किया है। नए नियम के अनुसार सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान जारी करने होंगे। जिसमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो।
TRAI का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए। उनके लिए कंपनियों को Voice और SMS वाला प्लान देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कंपनियों को एक ऐसा ऑप्शन देना होगा। जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर रिचार्ज रिन्यू कर सके।
सस्ता होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज
इसके अलावा 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS Only प्लान भी हर कंपनी को अपने ग्राहकों को देना होगा। यानी लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहक के पास भी अब बिना डेटा वाला ऑप्शन रहेगा। TRAI ने यह भी कहा कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती की जाए, ताकी ये प्लान डेटा वाले प्लान के मुकाबले सस्ते पड़े।
किनको होगा ज्यादा फायदा
इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को होगा, जो मोबाइल डेटा बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं। खासकर बुजुर्ग उपभोक्ताओं और कम आय वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि, अब उन्हें बिना डेटा वाले कीमती प्लान लेने की मजबूरी नहीं होगी। वह अपनी जरूरत के मुताबिक और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकेंगे। TRAI ने कहा कि इस नियम के ड्राफ्ट पर लोगों से कुल 1,132 रिएक्शन मिले थे। जिनके आधार पर यह फैसला लिया गया है।
Also read: Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'