Search KhabarFast

Press ESC to close

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम,  IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

IPL 2026: विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। रविवार को रॉयल  चैलेंजर्स  बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे। यह विराट कोहली के आईपीएल करियर की 67वीं फिफ्टी रही। इसके अलावा वह आईपीएल में 9 शतक भी लगा चुके हैं। कोहली को पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आउट किया। उनका कैच प्रियांश आर्य ने डीप मिडविकेट पर पकड़ा।

कोहली ने किए 500 रन पूरे

इस पारी के साथ विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। खास बात यह है कि यह नौवीं बार है जब कोहली ने आईपीएल के एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। यह उनकी शानदार निरंतरता को दिखाता है। इस मामले में उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ रखा है। डेविड वार्नर और केएल राहुल ने 7-7 बार यह उपलब्धि हासिल की है।

कोहली ने बनाया सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक 1215 रन बना लिए हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उनके नाम 1174 रन दर्ज हैं।

आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत

मुकाबले में कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। मौजूदा सीजन में यह सातवीं बार था जब दोनों बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन जोड़े। यह आईपीएल इतिहास में किसी गैर-ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस साझेदारियों का रिकॉर्ड बन गया है। कोहली और पडिक्कल की जोड़ी ने इस मामले में AB de Villiers, Michael Hussey और Suresh Raina जैसी दिग्गज जोड़ियों की बराबरी कर ली है। विराट का यह फॉर्म आरसीबी के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बड़ी ताकत बनता जा रहा है।

Also read: Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास, दुनिया हुई हैरान

Kane Williamson: न्यूज़ीलैंड के लिए सभी फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक माने जाने वाले केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से तुरंत संन्यास लेने की घोषणा की। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) की वेबसाइट के अनुसार, विलियमसन की इस घोषणा के साथ ही उनका 16 साल का शानदार इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया। इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 इंटरनेशनल मैच खेले, कई बैटिंग रिकॉर्ड बनाए और क्रिकेट की दुनिया में सम्मान और प्रशंसा हासिल की।

ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप की तारीखों का हुआ ऐलान! जानिए कब से कब तक खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ

ODI World Cup 2027:  वनडे विश्व कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक में इसकी अंतिम पुष्टि होने की उम्मीद है।

देश ने खोया अपना स्टार निशानेबाज, जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन; कई मेडल किए थे अपने नाम

भारतीय खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। देश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। उनके योगदान को भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast