Search KhabarFast

Press ESC to close

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Bowling Rules: विश्व भर क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बल्लेबाज की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की गेंद का रफ्तार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। गेंदबाजी की स्विंग होती गेंद बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाज के पसीने छूड़ा देते हैं।

आपको जानकर आशचर्य होगा कि शुरुआत में गेंदबाज हाथ घुमाकर नहीं बल्कि अंडर आर्म फेंकते थे। हालांकि, काफी विवाद होने के बाद गेंदबाजी के नियम में बदलाव किए गए। जिसने क्रिकेट को नई दिशा दे दी। चलिए जानते हैं कैसे हाथ घुमाकर गेंद फेंकने की शुरुआत हुई

कैसे हुई ओवरआर्म गेंदबाजी की शुरुआत 

दरअसल, जब बल्लेबाज को आउट करना मुश्किल हो गया, तब गेंदबाजों ने नए रास्ते तलाशने शुरू किए। इसी कोशिश में 1800 के दशक में राउंडआर्म गेंदबाजी का चलन शुरू हुआ। इस तकनीक में गेदबाज अपने हाथ को कंधे के बिल्कुल समानांतर यानी सीधा रखकर गेंदबाजी करते हैं। इतिहास बताता है कि इस अनोखी शैली की शुरुआत केंट के रहने वाले जॉन विल्स और उनकी बहन क्रिस्टीना विल्स ने की थी। बताया जाता है कि क्रिस्टीना को अपने घेरादार कपड़ो की वजह से अंडर आर्म गेंदबाजी करने में दिक्कत होती थी। इसलिए उन्होंने हाथ को थोड़ा ऊपर करके गेंदबाजी शुरू की।  

Also read: IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस में अनबन! रोहित और सूर्यकुमार को भी किया अनफॉलो?

नियम बदलने को लेकर हुआ विवाद   

हालांकि, काफी विवाद और चर्चा होने के बाद आखिरकार मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब को पीछे हटना पड़ा। साल 1864 में एमसीसी ने आधिकारिक तौर पर नियमों में बदलाव करते हुए ओवरआर्म यानी हाथ को कंधे से ऊपर ले जाकर गेंदबाजी करने को हरी झंडी दे दी। क्रिकेट के इतिहास में इसी साल को असल मायनों में आधुनिक क्रिकेट का जनक कहा जाता है। इस फैसले ने गेंदबाजों को ऊर्जा दी और फिर क्रिकेट पूरी तरह बदल गया। ओवरआर्म गेंदबाजी का खौफ 20वीं सदी में देखने को मिला जब डेनिस लीली,जेफ, थॉम्पसन जैसे गेंदबाजों ने कहर बरपाया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast