Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत पर लगा दाग, ICC ने लिया सख्त एक्शन, पूरी टीम पर ठोका जुर्माना

पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत पर लगा दाग, ICC ने लिया सख्त एक्शन, पूरी टीम पर ठोका जुर्माना

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ट्राई सीरीज फाइनल में इतिहास रच दिया था। श्रीलंका के खिलाफ 325 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य को चेज कर उसने सीरीज पर कब्जा जमाया, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि ICC ने पाकिस्तान पर सख्त एक्शन ले लिया है।

फाइनल में बना था रिकॉर्ड

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली गई थी। इंग्लैंड तो लीग स्टेज से ही बाहर हो गई, फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने थे। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 325 रन का बड़ा स्कोर बना दिया। कामिंदु मेंडिस ने 128 गेंदों पर 131 रन की शानदार पारी खेली।जवाब में पाकिस्तान ने वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। फखर जमान ने 99 गेंदों पर 127 रन की तूफानी पारी खेली, तो वहीं अराफत मिन्हास ने नीचे आकर 31 गेंदों पर 61 रन ठोककर मैच पलट दिया। पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में 331 रन बनाकर 3 विकेट से मैच और सीरीज जीत ली।

Also read: श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, धोनी और विराट कोहली को छोड़ा पीछे, न्यूजीलैंड के खिलाफ हार बनी वजह

फिर ICC ने क्यों लगाया जुर्माना?

इसी ऐतिहासिक मैच में पाकिस्तान से एक बड़ी चूक हो गई। ICC मैच रेफरी जेफ क्रो ने पाया कि पाकिस्तान टीम ने तय समय में एक ओवर कम फेंका था। यानी स्लो ओवर रेट का दोषी पाई गई। ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत टीम पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया है। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए अब इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होगी। हालांकि सीरीज खत्म हो चुकी है, इसलिए इस जुर्माने से पाकिस्तान की जीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन रिकॉर्ड जीत के साथ ये दाग भी जुड़ गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CSK में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट, आईपीएल 2027 से पहले करोड़पति खिलाड़ी की होगी छुट्टी

IPL 2027:आईपीएल 2027 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी फ्रेंचाइजी टीमों को रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा बता दी है। इस बीच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, टीम पिछले सीजन में मोटी रकम खर्च करके खरीदे गए दो खिलाड़ियों प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा में से किसी एक को रिलीज कर

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, धोनी और विराट कोहली को छोड़ा पीछे, न्यूजीलैंड के खिलाफ हार बनी वजह

INDvsNZ:भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए न्यूजीलैंड दौरा भले ही सीरीज जीत के लिहाज से अच्छा रहा हो, लेकिन आखिरी मुकाबलों में मिली हार ने उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार के साथ ही श्रेयस अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast