IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम वनडे में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि, ऑकलैंड में टीम इंडिया का पुराना रिकॉर्ड उसकी राह मुश्किल बना सकता है।
ईडन पार्क में भारत ने अब तक 11 वनडे मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम इंडिया को 4 मैचों में जीत मिली, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा। आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को हमेशा कड़ी चुनौती मिली है।
2022 में आखिरी बार मिली थी हार
भारत ने ऑकलैंड में अपना पिछला वनडे मुकाबला 25 नवंबर 2022 को खेला था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम की नाबाद 145 रन की पारी की बदौलत 47.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। 
भारत का कुल रिकॉर्ड बेहतर
हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 123 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 52 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और 7 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
Also read: IND vs NZ ODI Series: प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, पहले तीन वनडे के लिए टीम में मिली जगह