Tatkal Ticket Booking: दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर घर जाना है, लेकिन ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा? तो आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन तत्काल टिकट बुक करना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। कुछ ही मिनटों में सारी सीटें फुल हो जाती हैं, इसलिए लोग मजबूरी में एजेंट के पास जाते हैं।अगर आप भी IRCTC से खुद ही कंफर्म तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो हम आपको 2 ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे आपका टिकट बुक होने का चांस 90% तक बढ़ जाएगा। अच्छी बात है कि इसके लिए आपको कोई extra पैसा भी नहीं देना पड़ेगा।
मास्टर लिस्ट फीचर है सबसे बड़ा हथियार
तत्काल टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा टाइम यात्रियों की डिटेल भरने में बर्बाद होता है। नाम, उम्र, बर्थ... टाइप करते-करते सीटें निकल जाती हैं।इससे बचने के लिए IRCTC का मास्टर लिस्ट फीचर इस्तेमाल करें। आप अपनी IRCTC ID या RailOne App पर जाकर पहले से ही सभी यात्रियों की डिटेल - नाम, उम्र, जेंडर, बर्थ प्रेफरेंस सब कुछ Master List में सेव करके रख सकते हैं।जब तत्काल बुकिंग शुरू हो, तो आपको मैन्युअली कुछ भी टाइप नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ लिस्ट से पैसेंजर को सिलेक्ट करना है और आप सीधे पेमेंट पेज पर पहुंच जाएंगे। इससे आपके 30-40 कीमती सेकंड बच जाएंगे, जो तत्काल बुकिंग में सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
Also read: दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
बुकिंग से 2 मिनट पहले रहें तैयार
तत्काल बुकिंग की स्पीड ही सब कुछ है। इसलिए बुकिंग शुरू होने से 1-2 मिनट पहले ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप खोलकर लॉग-इन करके रखें।AC के लिए सुबह 10 बजे और Non-AC के लिए सुबह 11 बजे तत्काल विंडो खुलती है। ठीक 9:58 या 10:58 पर लॉग-इन कर लें। साथ में तेज इंटरनेट, UPI या IRCTC वॉलेट में पहले से बैलेंस रखना भी मददगार होगा। पहले से लॉग-इन रहने पर आप बुकिंग खुलते ही तुरंत ट्रेन सर्च और पेमेंट कर पाएंगे।इन दो आसान टिप्स को अपनाकर आप भी बिना किसी एजेंट के अपना कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।