Search KhabarFast

Press ESC to close

Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी ने मैदान पर बरपाया कहर, चौके-छक्के की बारिश कर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी ने मैदान पर बरपाया कहर, चौके-छक्के की बारिश कर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी फिलहाल दलीप ट्रॉफी में बल्ले से हुंकार भर रहे हैं। उनके बल्ले से रनों की बारिश हो रही है। उन्होंने 57 साल पुराने रिकॉर्ड को धाराशाई कर दिया है। बेंगलुरु सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने चौके-छक्के की बारिश की।

वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाने के साथ ही दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में ये कारनाम करने वाले बल्लेबाज बन गए है। वैभव सूर्यवंशी ने 92 रनों की शानदारी पारी खेली। जिसमें 7 चौके और छक्के शामिल रहे।  

वैभव ने लगाया अर्धशतक

बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में जारी पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से ओपनिंग करते हुए वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 42 गेंद में अर्धशतक लगाया। उन्होंने ईस्ट जोन के उपक्तान सारंश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। सारांश ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि वैभव जब दो रन पर खेल रहे थे, तब सारांश की गेंद पर यश राठौर ने आसान से कैच छोड़ दिया था।                                                                        

57 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा  

वैभव सूर्यवंशी से पहले ये रिकॉर्ड्स लक्ष्मण सिंह और पीयूष चावला के नाम था। लक्ष्मण सिंह ने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा पीयूष चावला भी ये कारनामा कर चुके हैं। पीयूष चावला ने 2005 में 16 साल 307 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाई थी। हालांकि, इन सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए वैभव सूर्यवंशी नंबर एक पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मात्र 15 साल 175 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है।     

Also read: विदेशी धरती पर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी समेत तीन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast