Uttar Pradesh News: लखनऊ से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दुबग्गा के पास एक नहर में धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव मिला।
बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले थे और फिलहाल वह लखनऊ के PGI इलाके में रह रहे थे। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदू युवा वाहिनी के नेता थे धीरेंद्र प्रताप
बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार यानी 29 अगस्त को सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से लापता थे। वहीं अब रविवार यानी 30 अगस्त को उनका शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक नहर में धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव मिला। उनकी गोली मार कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल लखनऊ पुलिस को उनके खुद के ड्राइवर पर ही हत्या करवाने शक गहरा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसटीएफ की टीम भी इस घटना की जांच कर रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया ये भी जा रहा है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी के राजेपुर के निवासी थे। वही काफी समय से हिंदू युवा वाहिनी के एक्टिव सदस्य थे। शनिवार को उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस की टीम गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी खोज कर रही थीं। जानकारी के अनुसार लखनऊ के ही एक मॉल से शनिवार को उनको अगवा किया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि करीब 50 करोड़ रुपये की एक जमीन को लेकर धीरेंद्र प्रताप सिंह की रंजिश चल रही थी। अब पुलिस की टीम सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Also read: Delhi News:दिल्ली में दुस्साहस,आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिस लाठी-डंडों से वार, दो कॉन्सटेबल सहित 3 घायल