Search KhabarFast

Press ESC to close

ड्वेन ब्रावो को मिला खास सम्मान, CPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा; 47 नंबर जर्सी रिटायर

ड्वेन ब्रावो को मिला खास सम्मान, CPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा; 47 नंबर जर्सी रिटायर

Dawyne Bravo Jersy Retire:ड्वेन ब्रावो की गिनती वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है। हालांकि, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह दुनियाभर के क्रिकेट लीग में खेलते नजर आए हैं। उन्होंने अपने देश के कैरिबियन प्रीमियर लीग में भी खेला है।

अब सीपीएल यानी कैरिबियन प्रीमियर लीग की तरफ से उन्हें खास सम्मान दिया गया है। CPL में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने उनके शानदार करियर को देखते हुए मशहूर 47 नंबर जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है।

ब्रावो को मिला खास सम्मान  

ब्रावो CPL के सबसे लोकप्रीय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने बतौर खिलाड़ी पांच बार और हेड कोच के रूप में एक बार यानी कुल 6 बार खिताब जीता है। अपने सीपीएल करियर में उन्होंने 107 मैच खेलकर 129 विकेट लिए हैं और वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका शानदार प्रदर्शन उन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। टीकेआर के कई चैंपियनशिप जीतने वाले कैंपेन में उनका अहम रोल रहा है और उन्होंने फ्रेंचाइजी को सीपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम बनाने में खूब मेहनत की है।

नाइट ग्रुप सीईओ ने क्या कहा  

वहीं, ड्वेन ब्रावो को सम्मान मिलने के बाद नाइट राइडर्स ग्रुप के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम और सीपीएल के लिए उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है। जिसे शब्दों या आंकड़ो में नहीं बयां किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी जर्सी नंबर 47 रो रिटायर करके टीम यह दर्शाना चाहती है कि उनकी यादें और पहचान हमेशा फ्रेंचाइजी के साथ रहे। वेंकी मैसूर ने कहा कि सीपीएल के इतिहास में यह खास सम्मान पाने वाले वह सबसे सही और हकदार खिलाड़ी है।                        

Also read: ICC Ranking: हार के बाबूजद टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने लगाई छलांग, पाकिस्तान की हालत खराब

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast