Search KhabarFast

Press ESC to close

Champions Trophy: श्रीलंका से छीन गई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Champions Trophy: श्रीलंका से छीन गई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने क्यों लिया बड़ा फैसला

ICC Champions Trophy Host: महिला चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। श्रीलंका को आईसीसी की तरफ से बुरी खबर मिली है। आईसीसी ने साल 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छीन ली है।

बता दें कि ये टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी के बीच श्रीलंका में खेला जाना था लेकिन, अब श्रीलंका में नहीं खेला जाएगा। इसकी सबसे बड़ी वजह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का दखल बताया जा रहा है। आईसीसी का नियम साफ है कि किसी भी देश के क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।    

आईसीसी ने क्यों किया ये फैसला

दरअसल, इस साल अप्रैल में श्रीलंका की सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को अस्थाई रूप से अपने कंट्रोल में ले लिया था। क्रिकेट के काम-काज को देखने के साथ  एक ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी बना दी थी। दूसरी तरफ आईसीसी बार-बार कहा रहा था कि जल्द से जल्द चुनाव करवाकर एक स्वतंत्र बोर्ड का गठन किया जाए लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद आईसीसी ने श्रीलंका से महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली है। इस बात की पुष्टी ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने की है। उन्होंने कहा कि अब यह टूर्नामेंट श्रीलंका से बाहर खेला जाएगा। हालांकि, अभी नया वेन्यू तय नहीं हुआ है।                      

श्रीलंका पर पहले भी लगा बैन  

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी ने एक्शन लिया हो। इससे पहले सरकार की दखलअंदाजी की वजह से 2023-24 में भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कुछ महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया था। उस वक्त भी 2204 के अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर साउथ अफ्रीका को दे गई थी। अब एक बार फिर श्रीलंका के हाथ से महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन गई है। अब सवाल है कि क्या श्रीलंका महिला चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले पाएगा।                                                                                                                                                                                                            

Also read: विदेशी धरती पर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी समेत तीन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त        

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast