Search KhabarFast

Press ESC to close

विदेशी धरती पर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी समेत तीन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त

विदेशी धरती पर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी समेत तीन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त

Rishabh Pant Reaches Milestone:भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है। अब भारत की नजर दूसरा मैच जीत सीरीज अपने नाम करने पर है। दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है।

भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच का सोमवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी भारत की तरफ से शानदार बल्लेबाज जारी रही है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अर्धशतक लगाकर आउट हो गए लेकिन, भारत के तीन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।  

ऋषभ पंत ने कई दिग्गजों को पछाड़ा

मैच के दूसरे दिन सारांश जैन के जल्दी आउट होने के बाद पंत एक बार फिर मैदान पर उतरे और संभल बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धश्तक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पंत अव विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 36वें मैच में यह कमाल किया। वहीं,महेंद्र सिंह धोनी ने 48 टेस्ट मैच में ये कारनामा किया था। ऋषभ पंत ने विदेश धरती पर 64 पारियों में 2500 से ज्यादा रन हो गए हैं। वही, धोनी के 48 मैचों की 83 पारियों में 2486 रन थे।

टेस्ट में नए किर्तिमान के करीब  

ऋषभ पंत से पहले महेंद्र सिंह धोनी 2496, फारुख इंजीनियर 1209 और सैयद किरमानी 1109 रन बनाए चुके हैं। ऋषभ पंत विदेशी धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज है। उन्होंने भारत के बाहर 6 टेस्ट शतक जड़े हैं। इसके अलावा पंत बतौर विकेटकीपर टेस्ट में ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे महेंद्र सिंह धोनी है। महेद्र सिंह धोनी ने टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं। वहीं, ऋषभ पंत ने 3706 रन बनाए हैं।         

Also read: Ravindra Jadeja:श्रीलंका में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद बने दूसरे भारतीय ऑलराउंडर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर टॉप-5 में पहुंचे; ईशान-अभिषेक में नंबर-1 की जंग

ICC Ranking:आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग को लेकर भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने शानदार छलांग लगाई है और टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं, पहले स्थान पर काबिज ईशान किशन और दूसरे नंबर के अभिषेक शर्मा के बीच अंतर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच रेटिंग का फासला कम होने से शीर्ष स्थान की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

Pak vs Sl: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा समेत दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Cricket News: पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। फरहान दो पूर्ण सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज में कुल 238 रन बनाए और भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फरहान का रिकॉर्ड प्रदर्शन चर्चा में रहा।

हैदराबाद T20 के बाद दिल्ली जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, PM मोदी से मुलाकात की ये है खास वजह

Team India To Meet PM Modi:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला खेलने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast