Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर, दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Uttrakhand News: 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर,  दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Uttrakhand News: उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

उन्होंने बताया कि शिविरों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल और प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा और उन्हें संबंधित योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में मेडिकल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्री प्रोटेक्शन एक्ट और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर भी आमजन को जागरूक करने के लिए आवश्यक गतिविधियां आयोजित करने को कहा।

सुबोध उनियाल ने सभी जिलाधिकारियों को शिविरों की तिथि, स्थल, नोडल अधिकारी, योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों समेत विस्तृत कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रमों से अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

उन्होंने शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार होर्डिंग्स और बैनर समेत अन्य माध्यमों से करने के निर्देश भी दिए।

राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रोहिला ने बताया कि ‘सेवा सेतु’ अभियान 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे और प्रत्येक शिविर कम से कम तीन दिन तक संचालित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां लाभार्थियों के चयन के साथ आवेदन पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, राजेन्द्र कुमार, अपर सचिव रोहित मीणा, सीसीएफ वन राहुल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।         

Also read: चारधाम यात्रा में भी फैला प्लास्टिक का जहर...उत्तराखंड के पहाड़ों पर बढ़ता कूड़ा, चारधाम यात्रा में 792 टन से ज्यादा कचरा जमा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर भीड़ ने बोला हमला, कार का शीशा हुआ चकानाचूर

Bihar News: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को निशाना बनाया गया है। उनकी गाड़ी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके कारण उनकी कार के शीशे टूट गए। हालांकि, हमले के दौरान काजल राघवानी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वह सुरक्षित बताई जा रही हैं।

Punjab News: पंजाब पुलिस के हिरासत में BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू, सामने आई असली वजह

पंजाब के लुधियाना में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के गुजरने के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड की महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा संदेश, कहा- सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast