Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी ने काशीपुर में युवाओं से किया संवाद, विकसित उत्तराखंड के लिए मांगे सुझाव

Uttarakhand News: CM धामी ने काशीपुर में युवाओं से किया संवाद, विकसित उत्तराखंड के लिए मांगे सुझाव

Uttarakhand News: उत्तराखंड के काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को काशीपुर में आयोजित ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने पहुंचे। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युवाओं और विद्यार्थियों के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री ने उनकी आकांक्षाओं, विचारों और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर सुझावों को सुना।

मुख्यमंत्री धामी का प्रयास है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी केवल सरकारी योजनाओं की सहभागी ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदार बने। इसी उद्देश्य से ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद कर उनके नवाचार, सुझाव और विजन को सामने लाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश के 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, पर्यटन, पर्यावरण, तकनीक और पलायन सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, आधुनिक तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को लेकर जिस दूरदर्शिता के साथ सोच रही है, वह विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। युवाओं से प्राप्त उपयोगी सुझावों को सरकार की योजनाओं और नीति-निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का यह निरंतर युवा संवाद सरकार और नई पीढ़ी के बीच सीधा सेतु स्थापित करने के साथ ही ‘युवाओं के विचार से, युवाओं के लिए उत्तराखंड’ की अवधारणा को आगे बढ़ा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह, महिलाओं ने गीत के जरिए जताया PM मोदी और CM धामी का आभार

उत्तराखंड में शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड की महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा संदेश, कहा- सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

Uttrakhand News: 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर, दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Uttrakhand News: उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast