Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह, महिलाओं ने गीत के जरिए जताया PM मोदी और CM धामी का आभार

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह,  महिलाओं ने गीत के जरिए जताया PM मोदी और CM धामी का आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के जरिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया।

संवाद के दौरान उस समय भावपूर्ण वातावरण बन गया, जब एक महिला ने अपनी बात मोदी जी तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने समधुर गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

इस गीत के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। गीत के शब्दों में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और आत्मीयता की अभिव्यक्ति देखने को मिली। महिलाओं ने गीत के माध्यम से उस बदलाव को भी स्वर दिया, जिसमें उन्हें केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर भीड़ ने बोला हमला, कार का शीशा हुआ चकानाचूर

Bihar News: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को निशाना बनाया गया है। उनकी गाड़ी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके कारण उनकी कार के शीशे टूट गए। हालांकि, हमले के दौरान काजल राघवानी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वह सुरक्षित बताई जा रही हैं।

Punjab News: पंजाब पुलिस के हिरासत में BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू, सामने आई असली वजह

पंजाब के लुधियाना में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के गुजरने के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड की महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा संदेश, कहा- सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast