Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब पुलिस के हिरासत में BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू, सामने आई असली वजह

Punjab News: पंजाब पुलिस के हिरासत में  BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू, सामने आई असली वजह

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के गुजरने के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंडे और टमाटर लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर एक अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया। बिट्टू की हिरासत ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले उन्होंने अपने काफिले पर आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया था। बिट्टू शुक्रवार को भाजपा की नशा विरोधी यात्रा में शामिल होने के लिए पठानकोट जा रहे थे।

बिट्टू का दावा

बिट्टू ने दावा किया था कि बटाला के पास 100 से ज्यादा AAP कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाया और गाड़ियों पर पत्थर और अंडे फेंके। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस घटना में उनकी सुरक्षा में चल रही दो एस्कॉर्ट गाड़ियों और जैमर वाहन को नुकसान पहुंचा। बिट्टू के मुताबिक, हमले के दौरान दो एस्कॉर्ट वाहनों के शीशे टूट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही।

भगवंत मान को दी चेतावनी

BJP नेता ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें या उनके साथ मौजूद लोगों को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री और DGP जिम्मेदार होंगे। बिट्टू ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी देने की बात कही थी। रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। वह भाजपा की ओर से आयोजित नशा विरोधी यात्रा में शामिल होने के लिए पठानकोट जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर कथित हमले की बात सामने आई थी।

बताया गया कि घटना के बाद बिट्टू की सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ लिया था। फिलहाल शनिवार को लुधियाना में बिट्टू की हिरासत के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपा की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

Also read: Punjab News: बुजुर्गों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाला गैंग पकड़ा, नर्स ऐसे बिछाती थी जाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर भीड़ ने बोला हमला, कार का शीशा हुआ चकानाचूर

Bihar News: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को निशाना बनाया गया है। उनकी गाड़ी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके कारण उनकी कार के शीशे टूट गए। हालांकि, हमले के दौरान काजल राघवानी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वह सुरक्षित बताई जा रही हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड की महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा संदेश, कहा- सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast