Search KhabarFast

Press ESC to close

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर भीड़ ने बोला हमला, कार का शीशा हुआ चकानाचूर

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर भीड़ ने बोला हमला, कार का शीशा हुआ चकानाचूर

Bihar News: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को निशाना बनाया गया है। उनकी गाड़ी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके कारण उनकी कार के शीशे टूट गए। हालांकि, हमले के दौरान काजल राघवानी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वह सुरक्षित बताई जा रही हैं।

दरअसल, वह बिहार शरीफ में एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचीं थी। उनको देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में काजल राघवानी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया।

एक्ट्रेस को निकाला गया सुरक्षित  

हालांकि, मौके पर काफी पुलिस बल मौजूद था। इसके बावजूद बेकाबू भीड़ ने काजल राघवानी की एक झलक पाने के लिए गाड़ी पर हाथ और ईंट से हमला कर दिया। अच्छी बात ये रही कि शोरूम के संचालक की चालाकी से काजल राघवानी को चकमा देकर वहां से निकाल लिया गया। वहीं, काजल राघवानी के बाहर निकलते ही ड्राइवर ने तेज रफ्तार से कोर को बाहर निकाला।

भीड़ हुई बेकाबू

काजल राघवानी के साथ मौजूद बाउंसरों ने कहा कि पटना से 12-13 बाउंसर बुलाए गए थे लेकिन, भीड़ ज्यादा होने के कारण उनको अंडरग्राउंड से ले जाया गया। एक दूसरे बाउंसर ने कहा कि  किसी तरह पीछे के रास्ते निकले है। उनकी गाड़ी पर बाहर हमला हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा

दरअसल, काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस में से एक हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जैसे ही लोगों को पता चला कि काजल राघवानी आ रही है, उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। जिससे अव्यवस्था की स्थिति हो गई। जिसके बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया।      

Also read: Bihar News: बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: पंजाब पुलिस के हिरासत में BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू, सामने आई असली वजह

पंजाब के लुधियाना में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के गुजरने के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड की महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा संदेश, कहा- सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast