Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’,रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कांग्रेस की मुहिम

Uttrakhand News:राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’,रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कांग्रेस की मुहिम

Uttrakhand News:उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर की उपस्थिति में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं के पलायन तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध न होने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। इसी क्रम में संगठन द्वारा प्रदेशभर में ‘काम मांगो अभियान’ की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ललित फर्स्वाण ने कहा कि उत्तराखंड का युवा आज रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। सरकार द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता और आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘काम मांगो अभियान’ का उद्देश्य सरकार से रोजगार की भीख मांगना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए उनके अधिकार का काम और सम्मानजनक रोजगार मांगना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जिलों में अगले  दो महीने के भीतर प्रत्येक जिले के कम से कम एक ब्लॉक में ’’काम मांगो अभियान’’ ख्लसश्स जसश्ेगस जिसकी शुरूआत जनपद चमोली के जोशीमठ ब्लॉक से की जायेगी तथा प्रथम चरण में चमोली के साथ ही हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल जनपदों में अभियान की शुरूआत की जायेगी।

ललित फर्स्वाण ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवा की आवाज को पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘काम मांगो अभियान’ के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के युवाओं और ग्रामीण जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

गांव को मजबूत किए बिना विकास संभव नहीं- दीपक राठौर

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर ने कहा कि उत्तराखंड के गांवों को मजबूत किए बिना राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों, मनरेगा, लघु एवं कुटीर उद्योग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन एवं स्वरोजगार के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इसके लिए सरकार को ठोस और दीर्घकालिक रोजगार नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, स्वरोजगार योजनाओं को प्रभावी बनाने तथा गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में सरकार को तत्काल कदम उठाने के लिए विवश किया जायेगा।

बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि ‘काम मांगो अभियान’ को प्रदेश के प्रत्येक जनपद, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के माध्यम से युवाओं, ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी रोजगार संबंधी समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा तथा सरकार के समक्ष स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने तथा प्रदेश के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया।

कांग्रेस के नेता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी, आरजीपीआरएस के गढवाल मंडल प्रभारी गंभीर सिंह जयाडा, देहरादून प्रभारी धीरज देसाई, हीरा पाल सिंह, हरिद्वार प्रभारी विमल भारती, रूडकी प्रभारी गौरव शर्मा, नैनीताल प्रभारी सौरभ, हल्द्वानी महानगर विजय, उधमसिंहनगर प्रभारी विमल शाहू, रूडकी जिला प्रभारी  ईशा त्यागी, संयोजक महेश त्रिकोटी, जिलाध्यक्ष हल्द्वानी राधा आर्य, मनोज बिष्ट, कोटद्वार जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र नेगी, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष हंसपाल बिष्ट, पौडी जिलाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, प्रदेश महासचिव हेम पगडिया उपस्थित थे।              

Also read: Uttrakhand News:धामी कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पदक विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान 15 अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन पर सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन नहीं करने तथा लापरवाही बरतने

महाराष्ट्र में बैन, MP में धड़ल्ले से बिक्री! पाकिस्तानी क्रीम में मिला खतरनाक पारा

Beauty Cream Side Affect:खूबसूरत और गोरी त्वचा पाने की चाहत में इस्तेमाल की जाने वाली ब्यूटी क्रीम अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में पाकिस्तान में बनी एक ब्यूटी क्रीम की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस क्रीम में पारे (Mercury) की मात्रा तय सुरक्षित सीमा से हजारों गुना ज्यादा है।

होटल जैसी लग्जरी और पानी में भी चलने वाली SUV अनंत सिंह देंगे दामाद को, जानें Land Rover Defender की खासियत

Bihar News:बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस शादी में मेहमानों की खातिरदारी से लेकर महंगे तोहफों तक की खूब चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा सुर्खियां उस लग्जरी कार की हैं, जो अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को गिफ्ट करने वाले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast