Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Uttrakhand News:मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दिनी तल्ली,दिनी मल्ली,चौरलेख, सुंदरखाल और पहाड़पानी समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए सड़क मार्गों, मकानों, पेयजल लाइनों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी ली।

मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

क्षतिग्रस्त सड़कों और पेयजल लाइनों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

राम सिंह कैड़ा ने आपदा प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति के अनुसार राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आपदा के कारण कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हुए हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करने और पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों,पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने को कहा। साथ ही आपदा मद से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।

विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रबंधन के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
Also read: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: सैनिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस होगी माफ

Uttrakhand News:कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिकों और उनके परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर, रानीखेत के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Uttrakhand News:गणेश जोशी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर की बैठक, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast