Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: कच्चा मकान ढहने से मलबे में दब गया पूरा परिवार, कानपुर में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत; 1 की हालत गंभीर

UP News: कच्चा मकान ढहने से मलबे में दब गया पूरा परिवार, कानपुर में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत; 1 की हालत गंभीर

Kanpur House Collapses: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए, जिसमें से 4 की मौत हो गई, जबकि एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचावकार्य शुरू किया। 

Also read: सहारनपुर में तोड़ी गई मस्जिद के नीचे से निकला वर्षों पुराना सट्रक्चर, प्रशासन जांच-पड़ताल में जुटी

कहां-कैसे हुआ हादसा?

बता दें, उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच आज 06 सितंबर 2026 रविवार सुबह कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव के निवासी मुकेश कुमार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। जानकारी के अनुसार, जिस समय ये हादसा हुआ, तब घर में मुकेश के अलावा उनकी चार बेटियां मौजूद थी। मकान ढहने से चारों तरफ मलबा बिखर गया, जिसमें वे सभी लोग दब। अचानक तेज आवाज के चलते आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हुए और मलबा हटाने की कोशिशों में लग गए। इस दौरा पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

हादसे में 4 की मौत और 1 घायल

लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर के परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल भेज दिया गया।  जहां डॉक्टरों ने मुकेश कुमार (45), उनकी बेटियों माया (17), नीतू (7) और पल्लवी (5) को मृत घोषित कर दिया। जबकि काजल (19) की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया, उनका इलाज जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:हरितालिका तीज उत्सव अब सरकारी स्तर पर होगा और भव्य, CM धामी बोले- उत्तराखंड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का अहम योगदान

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को अब सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, इन तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई तहसील क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को मौसम को देखते हुए अपने जरूरी कामों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast