Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है।

मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी एवं अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। एप में स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर कृषि और कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल,  राजेश डबराल,  अंशुल, प्रांजल नौडियाल एवं सूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मायावती ने आकाश आनंद को किया साइड, तो एनडीए से आया ऑफर; यूपी के मंत्री अपनी पार्टी में शामिल करने को तैयार

Offers For Akash Anand: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। बसपा सुप्रीमा मायावती ने अपनी भतीजे आकाश आनंद को महासचिव पद से हटा दिया है। उसके बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। एनडीए के सहयोगी दल ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे दिया है।

UP Special TET: कल से शुरू होगा आवेदन, जानें क्या है परीक्षा की तारीख और फॉर्म भरने की फीस

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने यूपी स्पेशल  TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppessc.up.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast