Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सड़क पर फिसली बाइक, पीछे से आ रही Thar से टक्कर; दो की मौत

Delhi News: सड़क पर फिसली बाइक, पीछे से आ रही Thar से टक्कर; दो की मौत

Delhi Road Accident: दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र मिं एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बाइक पहले सड़क पर फिसल गई और इसी दौरान पीछे आ रही थार गाड़ी से उसकी टकर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस हादसे की जांच में जुट गई।

जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल पहले सड़क पर फिसली थी और इसी दौरान पीछे से आ रही थार गाड़ी उससे टकरा गई। मृतकों की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। दोनों NDMC, लोधी रोड स्थित अपनी नौकरी से द्वारका सेक्टर-1 स्थित घर लौट रहे थे। हादसे के संबंध में दिल्ली कैंट थाने में FIR नंबर 505/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 281/106(a) के तहत मामला दर्ज करते हुए थार चालक भूपेंद्र (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झज्जर, हरियाणा का रहने वाला है और रोहिणी में दूध का बूथ चलाता है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे ड्यूटी से लौट रहे दिल्ली कैंट थाने के एक कर्मचारी ने IOC रेड लाइट के पास सड़क दुर्घटना देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पीछे से आ रही महिंद्रा थार की चपेट में आ गए थे। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast