Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी धर्मपत्नी एवं सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता पुष्कर धामी जी को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नेहा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण को सरकार की नीतियों के केंद्र में रखा गया है। स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, महिला उद्यमिता तथा स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। यह उपलब्धि दर्शाती है कि धामी सरकार मातृशक्ति को केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के विकास की सशक्त भागीदार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्णय का स्वागत करते हुए नेहा शर्मा ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की बहनों के प्रति मुख्यमंत्री के स्नेह, सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने गीता पुष्कर धामी जी के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं।
सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा सशक्त उत्तराखण्ड की मजबूत पहचान है- नेहा शर्मा
नेहा शर्मा ने कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और सम्मान का संकल्प भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की मातृशक्ति को जिस प्रकार सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं, उससे प्रदेश की लाखों बहनों का विश्वास और मजबूत हुआ है। मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा सशक्त उत्तराखण्ड की मजबूत पहचान है।