Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति के कारण वैश्विक मंच पर देश का सम्मान, विश्वास और भूमिका काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व मंचों पर भारत की पहचान एक दब्बू और पिछलग्गू देश के रूप में थी, जो अपने हितों की बात भी सही से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत एक प्रमुख और निर्णायक भूमिका में खड़ा है।

Also read: Uttrakhand News: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में FIR,अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कोरोना महामारी के दौरान 100 से अधिक देशों को वैक्सीन देने, G20 जैसे बड़े सम्मेलनों की सफल मेजबानी करने और वैश्विक विवादों में मध्यस्थता निभाने से भारत का कद मजबूत हुआ है। BRICS जैसे महत्वपूर्ण मंचों पर रूस, चीन और ईरान सहित वैश्विक राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति भारत की सफल विदेश नीति का ही स्पष्ट प्रमाण है, जिससे आज दुनिया की हर बड़ी घटना में भारत का रुख बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: मछली पालन से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था! हर जिले के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशु पालन एवं डेयरी तथा मत्स्य मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अब प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक जिले की जलभराव वाली भूमि और उपयुक्त जल निकायों में 2-2 लाख मछली बीज का संचयन करेगी। राणा ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत हाल ही में यमुनानगर जिला के गांव बुद्ध माजरा के जल सागर से की गई है, जबकि पिछले वर्ष गांव बल्लेवाला में 2 लाख मछली बीज का संचयन किया गया था। उन्होंने बताया कि "मछली-बीज के संचयन" की इस पहल से न केवल मछली उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि जलीय जैव विविधता का संरक्षण भी होगा और स्थानीय मछुआरों व उद्यमियों के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे।

Haryana News: ऑरा नहीं, ब्रेजा चाहिए! शादी से पहले दूल्हे की जिद पर सोनीपत में मचा बवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़कर बारात वापस ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हा शादी के लिए ब्रेजा कार की मांग पर अड़ गया। दुल्हन के पिता ने 8-9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार और सोने के गहनों की मांग करता रहा। मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर लौट गया। पीड़ित परिवार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

UP News: यूपी के उरई में घरेलू सिलेंडर में लगी आग, 23 लोग झुलसे; 13 गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया

UP News: उत्तर प्रदेश के उरई में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शांतिनगर मोहल्ले में चाय बनाते समय शाम करीब 5 बजे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में मोहल्ले के कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast