Goa Tourist Place:गोवा का नाम सुनते ही लोगों के मन में समुद्र तट, पार्टियां और नाइटलाइफ की तस्वीर आने लगती है। लेकिन गोवा सिर्फ मौज-मस्ती ही नहीं, बल्कि सुकून और शांति के पल बिताने के लिए भी शानदार जगह है। यहां कई ऐसे खूबसूरत ठिकाने हैं, जहां आप भीड़भाड़ से दूर रहकर खुद के साथ समय बिता सकते हैं। अगर आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो गोवा की ये 5 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
रेनेसां गोवा, अरपोरा
अरपोरा में स्थित रेनेसां गोवा अपने खास खानपान, पुर्तगाली विरासत और शानदार हॉस्पिटैलिटी के लिए जाना जाता है। यहां का आर लाउंज अपने खास कॉकटेल और मिक्सोलॉजी अनुभव के लिए आकर्षण का केंद्र है। वहीं, कासा लिमोन में पारंपरिक इतालवी व्यंजनों और हाथ से बने पास्ता का स्वाद लिया जा सकता है। यह जगह खाने-पीने के शौकीनों के लिए खास है।
ला एस्टोरिया, कैंडोलिम
अगर आप समुद्र तट के पास शांत माहौल में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो ला एस्टोरिया अच्छा विकल्प है। यह कैंडोलिम बीच से करीब 700 मीटर दूर स्थित है। होटल के 122 कमरे ताड़ के पेड़ों से घिरे आंगन में बने हैं। यहां प्राइवेट बालकनी, पारंपरिक गोअन वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक समय बिताया जा सकता है।
मानसाओ कर्टोरिम, दक्षिण गोवा
दक्षिण गोवा के कर्टोरिम गांव में स्थित मानसाओ कर्टोरिम 223 साल पुरानी पुर्तगाली विरासत हवेली है। इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ दोबारा तैयार किया गया है। हरे-भरे धान के खेतों, ऐतिहासिक चर्चों और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच यह जगह शांति पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए खास है। यहां छह बेडरूम, बड़ा लिविंग रूम और खूबसूरत आंगन भी मौजूद हैं।
सोल दे गोवा, नेरुल
कैंडोलिम के पास नेरुल में स्थित सोल दे गोवा अपनी डिजाइन और लग्जरी के लिए जाना जाता है। मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने इसे डिजाइन किया है। यहां खुले आसमान के नीचे स्विमिंग पूल, ताड़ के पेड़ों से घिरा दूसरा पूल और आसपास के धान के खेतों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। यह आराम और लग्जरी का शानदार अनुभव देता है।
बेतुल बीच
दक्षिण गोवा का बेतुल बीच उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है, जो भीड़भाड़ से दूर समुद्र किनारे समय बिताना चाहते हैं। यहां नारियल के बागान, शांत समुद्र तट और पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। प्रकृति के करीब कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह जगह शानदार विकल्प है।
Also read: Kal Ka Mausam 23 Nov 2026: 23 नवंबर को मौसम लेगा करवट! दिल्ली-NCR में ठंड का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार