Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: मछली पालन से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था! हर जिले के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान

Haryana News: मछली पालन से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था! हर जिले के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशु पालन एवं डेयरी तथा मत्स्य मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अब प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक जिले की जलभराव वाली भूमि और उपयुक्त जल निकायों में 2-2 लाख मछली बीज का संचयन करेगी। राणा ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत हाल ही में यमुनानगर जिला के गांव बुद्ध माजरा के जल सागर से की गई है, जबकि पिछले वर्ष गांव बल्लेवाला में 2 लाख मछली बीज का संचयन किया गया था। उन्होंने बताया कि "मछली-बीज के संचयन" की इस पहल से न केवल मछली उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि जलीय जैव विविधता का संरक्षण भी होगा और स्थानीय मछुआरों व उद्यमियों के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य जल संसाधनों का बेहतर सदुपयोग करते हुए मत्स्य पालन क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाना है। अब तक 49,034 एकड़ जल-क्षेत्र को मछली पालन के अधीन लाकर 1.47 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन किया जा चुका है। साथ ही, खारे पानी से प्रभावित 4,953 एकड़ जलक्षेत्र को सफेद झींगा पालन के अंतर्गत लाया गया है।

राणा ने यह भी बताया कि अब तक लगभग 4,300 टन क्षमता की कोल्ड चेन और 18 मछली-फीड मिल स्थापित की जा चुकी हैं। इस वर्ष राज्य में तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशाला वैन भेजी गई हैं, जो किसानों को उनके तालाब पर ही मिट्टी और जल परीक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार द्वारा करनाल और सिरसा में दो प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएंगी तथा हिसार और फरीदाबाद में दो मछली मंडियों का निर्माण किया जाएगा। भिवानी और सिरसा जिलों में उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

श्याम सिंह राणा ने बताया कि मत्स्य विभाग का योजना बजट वर्ष 2014-15 के लगभग 6.99 करोड़ रुपये से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में लगभग 242.40 करोड़ रुपये किया गया है जो कि प्रदेश सरकार की किसान हितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश के किसानों से जल और जलीय संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया ताकि हरियाणा को मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ऑरा नहीं, ब्रेजा चाहिए! शादी से पहले दूल्हे की जिद पर सोनीपत में मचा बवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़कर बारात वापस ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हा शादी के लिए ब्रेजा कार की मांग पर अड़ गया। दुल्हन के पिता ने 8-9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार और सोने के गहनों की मांग करता रहा। मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर लौट गया। पीड़ित परिवार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

UP News: यूपी के उरई में घरेलू सिलेंडर में लगी आग, 23 लोग झुलसे; 13 गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया

UP News: उत्तर प्रदेश के उरई में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शांतिनगर मोहल्ले में चाय बनाते समय शाम करीब 5 बजे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में मोहल्ले के कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast