Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में FIR,अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Uttrakhand News: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद  शुद्धिकरण मामले में FIR,अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Uttrakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला वकील अंजू की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत केस दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक, 8 अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसके दो दिन बाद, 10 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा उसी स्थान पर कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’की गई। इस घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद मामला विवादों में आ गया।

जाति आधारित भेदभाव और अपमान का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित शुद्धिकरण के जरिए जाति आधारित भेदभाव को बढ़ावा दिया गया और अनुसूचित जाति के व्यक्ति का सामाजिक अपमान किया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित भ्रामक और एडिटेड वीडियो को लेकर भी धार्मिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है।

खरगे ने राज्यसभा में उठाया था मामला

मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाते हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना को लेकर सवाल उठाए। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कथित शुद्धिकरण में शामिल दो युवकों ने भी हल्द्वानी में उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

बेंगलुरु में भी दर्ज हुई जीरो FIR

इस विवाद से जुड़ा मामला उत्तराखंड से बाहर भी पहुंचा। 4 सितंबर को टी.आर. रामप्पा की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु में बीजेपी नेताओं के खिलाफ जीरो FIR दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई। शिकायतकर्ता टी.आर. रामप्पा ट्राइबल कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष बताए गए हैं।

Also read: Uttarakhand News: हल्द्वानी घटना पर CM धामी का बड़ा बयान, बोले- जाति के आधार पर नहीं हुआ कोई शुद्धिकरण अनुष्ठान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरदावर रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन से संबंधित कार्य करवाने के लिए मांगे थे पैसे

Haryana News:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेश गिरदावर (52), हलका तहसील राई, पुत्र श्री राम सिंह, निवासी मलिक कॉलोनी, सोनीपत को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में FIR No. 27 दिनांक 08.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Uttrakhand News:चेन्नई के फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में छाई उत्तराखंड की फिल्म नीति, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई शूटिंग में रुचि

Uttrakhand News:उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और अनुकूल फिल्म नीति ने चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड की फिल्म नीति, शूटिंग लोकेशंस

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast