Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं, करोड़ों की परियोजना का किया लोकार्पण

Uttrakhand News: सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं, करोड़ों की परियोजना का किया लोकार्पण

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहां हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें।

सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी । उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।  उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका ध्यान रखें।

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण  

सितारगंज मार्ग में शेर नाला में  993.00 लाख की लागत से नव निर्मित 120 मीटर  स्पान डबल लेन आर सी सी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया। बताते चलें कि शेर नाला उफान पर आने से मानसून सीजन में क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आवागमन बाधित होने के साथ ही क्षेत्रीय जनता लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचती थी। ऐसे में नव निर्मित 120 मीटर  स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु के लोकार्पण से क्षेत्रीय जनता के साथ साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार जताया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा,विधायक लालकुआं, डॉ मोहन सिंह बिष्ट,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पिता का अंतिम संस्कार वीडियो कॉल पर देखने वाली बेटी का नया कारनामा! पिता की तेरहवीं में नहीं हुईं शामिल

Ramcharan Gupta Thirteenth-day ritual:सोनीपत में शिवचरण राम रतन गुप्ता की तेरहवीं की रस्में गीता मंदिर में पूरी की गई। हवन यज्ञ के अलावा लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और शामिल होने वालों को प्रसाद बाटा गया लेकिन, इस पूरे कार्यक्रम में एक बार फिर उनकी बेटियां नहीं आई।

Varanasi Airport Shooting: वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast